पंजाब कांग्रेस में CM फेस को लेकर बड़ा फैसला! सचिन पायलट ने साफ किया पार्टी का प्लान

punjabkesari.in Wednesday, Sep 09, 2026 - 10:59 PM (IST)

पंजाब डैस्क : पंजाब कांग्रेस में चल रही अंदरूनी खींचतान के बीच पार्टी के नए प्रभारी सचिन पायलट ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने संकेत दिया कि कांग्रेस पंजाब विधानसभा चुनाव में किसी एक नेता को मुख्यमंत्री चेहरे के तौर पर पेश करने के बजाय सामूहिक नेतृत्व के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी।

सचिन पायलट के मुताबिक, चुनावी अभियान में राहुल गांधी प्रमुख चेहरा होंगे। वहीं पंजाब कांग्रेस के अलग-अलग गुटों के बीच चल रही खींचतान को खत्म करने के लिए पार्टी नेतृत्व सभी नेताओं को एक मंच पर लाने की कोशिश करेगा। पायलट का फोकस पंजाब कांग्रेस में एकजुटता कायम करने और नेताओं के बीच मतभेद दूर करने पर रहेगा। उनका उद्देश्य पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से लेकर जमीनी कार्यकर्ताओं तक सभी को चुनावी अभियान में साथ लेकर चलना है।

CM चेहरे को लेकर पायलट के बयान के बाद पंजाब की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है। अब देखना होगा कि कांग्रेस बिना घोषित मुख्यमंत्री चेहरे के चुनाव लड़कर सत्ता की दौड़ में कितना फायदा हासिल कर पाती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News