पंजाब में Innova कार पर ताबड़तोड़ Firing! इलाके में सनसनी, CCTV में कैद वारदात
punjabkesari.in Thursday, Apr 02, 2026 - 07:37 PM (IST)
पंजाब डेस्क: पंजाब से इस समय बड़ी खबर सामने आ रही है। जंडियाला गुरु इलाके में गोलियां चलने की घटना से दहशत का माहौल बन गया है। अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने एक इनोवा कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पूरी वारदात आसपास लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल सवार हमलावरों ने इनोवा गाड़ी के पीछे से कई राउंड फायर किए। मार्केट में मौजूद लोगों का कहना है कि करीब 8 से 10 गोलियां चलाई गईं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि फायरिंग के दौरान इनोवा कार की एक स्कूटर से टक्कर हो गई, जिसमें स्कूटर सवार चाचा और भतीजा घायल हो गए। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी गई। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान करने में जुटी हुई है। फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस द्वारा आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

