तरनतारन पुलिस व Wanted आरोपी के बीच Encounter, दोनों तरफ से चली ताबड़तोड़ गोलियां

punjabkesari.in Saturday, Sep 19, 2026 - 05:05 PM (IST)

तरनतारन: जिला तरनतारन पुलिस और मर्डर केस में वॉन्टेड आरोपी के बीच एनकाउंटर की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार CIA पुलिस ने जिले के नौशहरां पन्नुआं के पास कुख्यात बदमाश साजनप्रीत सिंह उर्फ साजन सिंह को इस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस नौशेरा पन्नुआं इलाके में आरोपी की तलाश कर रही थी। 

PunjabKesari

इसी बीच जब पुलिस पार्टी गश्त पर थी तो गुप्त सूचना मिली कि, साजनप्रीत सिंह नौशहरा पन्नुआं इलाके में घूम रहा है। इसके बाद तरनतारन और सरहाली थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से इलाके में घेराबंदी कर उसकी तलाश शुरू की। जब पुलिस मौके ने पर संदिग्ध को रुकने का इशारा किया तो उसने तेज रफ्तार से भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने उसे इलाज के लिए तरनतारन के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। 

घायल आरोपी साजनप्रीत सिंह उर्फ ​​साजन कोट मोहम्मद खान, जिला तरनतारन का रहने वाला है। मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पास से .30 बोर की पिस्टल और मोटरसाइकिल बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि आरोपी 12 सितंबर 2026 को सरहाली थाने में दर्ज मर्डर और आर्म्स एक्ट के केस में वॉन्टेड था। पुलिस ने एनकाउंटर के संबंध में नया केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है और शुरुआती जांच में सामने आए दूसरे लोगों को गिरफ्तार करने की कार्रवाई चल रही है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News