BJP की बदलाव रैली: मोगा में रैली स्थल पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
punjabkesari.in Saturday, Mar 14, 2026 - 01:51 PM (IST)
पंजाब डेस्क : मोगा में आज भाजपा की बदलाव रैली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल हो रहे हैं। बता दें कि आज मोगा जिले के किल्ली चहलां गांव में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बड़ी रैली को संबोधित करेंगे। इसी बीच खबर सामने आई है कि अमित शाह रैली का हेलीकॉप्टर मोगा में लेंड कर गया है और वह रैली स्थल पर पहुंच गए हैं। आपको बता दें कि पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज लुधियाना के हलवारा एयरपोर्ट पहुंचे थे और यहां से हेलीकॉप्टर के जरिए वह मोगा पहुंचे।
यह रैली पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा की राजनीतिक रणनीति के लिहाज से काफी अहम मानी जा रही है। उनके दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और प्रशासन की टीमें पहले से ही अलर्ट पर हैं। इस रैली में पंजाब भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे। जानकारी के अनुसार पंजाब भाजपा अध्यक्ष Sunil Jakhar गृह मंत्री से पहले सभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री Amarinder Singh, भाजपा नेता Ashwani Sharma और केंद्रीय मंत्री Ravneet Singh Bittu भी मंच साझा कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि गृह मंत्री अपने संबोधन में पंजाब से जुड़े कई अहम मुद्दों को उठा सकते हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

