AAP के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का पार्टी छोड़ने का ऐलान, BJP में होंगे शामिल

punjabkesari.in Friday, Apr 24, 2026 - 04:03 PM (IST)

पंजाब डेस्क: राजनीति से जुड़ी इस समय की बड़ी खबर सामने आई है। AAP के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी को झटका देते हुए पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। राघव चड्ढी ने आज संदीप पाठक और अशोक मित्तल के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि वह आम आदमी पार्टी को छोड़ रहे हैं और पार्टी के दो-तिहाई सांसदों के साथ BJP में शामिल हो रहे हैं। 

राघव चड्ढा ने कहा कि उन्होंने पार्टी को अपने खून पसीने से सींचा था। अब ये पार्टी अपने लक्ष्य से भटक चुकी है और अपने निजी फायदों के लिए ही काम कर रही है। इस दौरान राघव चड्ढा ने संदीप पाठक और अशोक मित्तल को संबोधित करते हुए कहा कि, “हमने यह फैसला किया है कि AAP के दो-तिहाई सदस्य, भारत के संविधान के प्रावधानों का इस्तेमाल करते हुए खुद को BJP में मिला लेंगे।” इसके साथ ही राघव चड्ढा के अलावा राजेंद्र गुप्ता, विक्रम साहनी, स्वाती मालीवाल, हरभजन सिंह, अशोक मित्तल और संदीप पाठक पार्टी में शामिल होंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News