चंडीगढ़ BJP ऑफिस ब्लास्ट केस: 2 और आरोपी गिरफ्तार, अमृतसर से दबोचे गए

punjabkesari.in Sunday, Apr 12, 2026 - 06:44 PM (IST)

चंडीगढ़: चंडीगढ़ स्थित पंजाब भाजपा कार्यालय पर हुए ग्रेनेड हमले के मामले में पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस केस में दो और आरोपियों को अमृतसर से गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी तरनतारन जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। 

सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नवदीप और हरदीप के रूप में हुई है। जांच में सामने आया है कि इन दोनों ने पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए मंगवाए गए हथियारों को रिसीव करने में अहम भूमिका निभाई थी। इतना ही नहीं, आरोपियों पर हमले से जुड़े पैसों के वितरण में भी शामिल होने का आरोप है। पुलिस अब इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि आरोपी विदेशी ताकतों के संपर्क में कैसे आए और इस पूरे नेटवर्क में किन-किन लोगों की भूमिका रही है।

गौरतलब है कि 1 अप्रैल 2026 को शाम करीब 5 बजे चंडीगढ़ के सेक्टर-37 में स्थित भाजपा कार्यालय पर ग्रेनेड हमला किया गया था। इस हमले को दो हमलावरों ने अंजाम दिया और मौके का वीडियो बनाकर फरार हो गए थे। इस घटना के बाद पूरे पंजाब में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर आ गई थीं। फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की जांच में जुटी हुई है और अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News