Punjab में बढ़ रहे धर्म परिवर्तन को लेकर Amit Shah का बड़ा बयान
punjabkesari.in Monday, Mar 02, 2026 - 06:36 PM (IST)
पंजाब डैस्क : श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के शहीदी समागम के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने संबोधित करते हुए धर्म परिवर्तन के मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि सिख गुरुओं का इतिहास त्याग, बलिदान और मानवता की रक्षा के लिए समर्पण का प्रतीक है।
अमित शाह ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी जैसे महान गुरुओं ने दूसरों के धर्म और आस्था की रक्षा के लिए अपनी जान तक कुर्बान कर दी। ऐसे में यदि कोई व्यक्ति लोभ और लालच के चलते धर्म परिवर्तन करता है, तो वह दशम पिता के सच्चे अनुयायी नहीं कहलाए जा सकते। उन्होंने कहा कि आज देश में बड़े स्तर पर धर्म परिवर्तन करवाने की घटनाएं सामने आ रही हैं। कुछ तत्व आर्थिक लालच और अन्य प्रलोभनों के जरिए लोगों को अपना धर्म बदलने के लिए प्रेरित कर रहे हैं, जो चिंताजनक है।
उन्होंने पंजाब में हो रहे बड़े स्तर पर धर्मांतरण पर भी गहरी चिंता जताई। अमित शाह ने पंजाब सरकार और समाज से अपील करते हुए कहा कि सभी को मिलकर धर्म परिवर्तन की इस प्रवृत्ति को रोकने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।

