डिब्रूगढ़ जेल से बाहर आएंगे अमृतपाल सिंह? कोर्ट ने दी एक दिन की राहत
punjabkesari.in Friday, Nov 13, 2026 - 03:33 PM (IST)
अमृतसर: असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद खडूर साहिब से MP अमृतपाल सिंह को बेल मिल गई है। अमृतपाल सिंह को 14 नवंबर को अपनी दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए 1 दिन की अंतरिम बेल दी गई है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले अमृतपाल सिंह की दादी माता चरण कौर का निधन हो गया था। अमृतपाल सिंह ने उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए बेल मांगी थी। इसलिए कोर्ट ने उन्हें राहत देते हुए एक दिन की बेल दे दी है।
वहीं अमृतपाल के चाचा हरजीत सिंह को 3 दिन और एक अन्य सदस्य सुखमन सिंह को 2 दिन की अंतरिम जमानत दी गई है। अमृतपाल सिंह को अदालत से मिली राहत के बावजूद एक बड़ी मुश्किल खड़ी हो सकती है जिसके चलते अदालत में अर्जी देने की तैयारी की जा रही है जिसमें जमानत की तारीख 17 नवंबर तक लेने की अपील की जाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

