Punjab: 50 रुपये ने बदली किस्मत! बन गया लखपति
punjabkesari.in Friday, Nov 13, 2026 - 02:57 PM (IST)
पटियाला (सुखमीत): कहते हैं भगवान जब देता है तो छप्पर फाड़कर देता है, कुछ ऐसा ही हुआ पटियाला के एक शख्स के साथ, जिसकी किस्मत ने ऐसी पलटी मारी कि वह लखपति बन गया। दिवाली बंपर के दौरान पटियाला में अग्रवाल लॉटरी एजेंसी से लॉटरी खरीदने वाले एक शख्स की किस्मत चमक गई। सिर्फ 50 रुपये में खरीदी गई लॉटरी से 21 लाख रुपये का इनाम निकला, जिससे लॉटरी एजेंसी में खुशी का माहौल बन गया।

लॉटरी जीतने वाले शख्स की पहचान गोरखपुर (UP) के रहने वाले रुलदू के तौर पर हुई है, जो अब समाना का रहने वाला है। इनाम जीतने वाले शख्स रुलदू ने बताया कि वह पहले भी कई बार लॉटरी खरीदता था लेकिन कभी इनाम नहीं मिला। इस बार उसके एक दोस्त अंग्रेज सिंह ने लॉटरी खरीदने की जिद की। दोस्त ने भी 50 रुपये में लॉटरी का टिकट खरीदा और उसने भी लॉटरी का टिकट खरीदा, लेकिन किस्मत उसके साथ थी और उसके लॉटरी टिकट पर 21 लाख रुपये का इनाम निकला।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

