Amritsar : नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी,  लगाया लाखों का चूना

punjabkesari.in Sunday, Jun 02, 2024 - 11:00 PM (IST)

तरनतारन (रमन): सरकारी नौकरी का झांसा देकर एक व्यक्ति के साथ 2 लोगों द्वारा 2 लाख रुपए की धोखाधड़ी की गई है। थाना गोइंदवाल साहिब की पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। इस समय पुलिस फरार दोनों आरोपियों की तलाश करने में जुटी है।

जतिंदर सिंह पुत्र कर्म सिंह निवासी दुलचीपुर ने पुलिस को अपने बयान दर्ज करवाए कि वह सरकारी नौकरी करना चाहता था। गुरप्रीत सिंह पुत्र अमरजीत सिंह व रणजीत सिंह पुत्र बलकार सिंह निवासी कंग ने उसको सरकारी नौकरी दिलवाने का विश्वास दिलाया। इस काम के लिए उक्त दोनों आरोपियों ने पैसों की मांग की। सरकारी नौकरी के लिए उसने काफी पैसे खर्च भी कर दिए, बाद में उसको पता चला कि गुरप्रीत सिंह व रणजीत सिंह ने सरकारी नौकरी के नाम पर उसके साथ 2 लाख 10 हजार रुपए की धोखाधड़ी की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News