अमृतसर हादसे ने छीन ली परिवार की खुशियां,घर से एक साथ निकली भाईयों की अर्थियां

punjabkesari.in Sunday, Oct 21, 2018 - 12:27 PM (IST)

अमृतसर(रमन):पंजाब के अमृतसर में दशहरे वाले दिन हुए भयानक ट्रेन हादसे ने कई घरों की खुशियां को ग्रहण लगा दिया। इसी हादसे में मारे गए 2 भाई  हमेशा के लिए अपने परिवार को रोता बिलखता छोड़ गए हैं। जानकारी के अनुसार दरिंद्र तथा पवन कुमार फल बेचने का काम करते है। शुक्रवार को वह दशहरा देखने के लिए गए थे।

पर फिर वापिस घर लौट के नहीं आए। आई तो सिर्फ उनकी लाशें।  इन 2 मौतों से घर में मातम का माहौल छाया हुआ है। वहीं परिजनों का कहना है कि पंजाब सरकार आरोपियों को बचाने में लगी हुई है। अगर उन्हें इंसाफ न मिला तो वह संघर्ष करेंगे। पवन अपने पीछे 2 बेटियां और एक 5 साल का बेटा,जबकि दरींदर अपने पीछे 2 लड़के एक लड़की को छोड़ गया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News