Amritsar : CIA स्टाफ को मिली कामयाबी, पिस्तौल व कारतूस सहित 1 काबू

punjabkesari.in Wednesday, Mar 20, 2024 - 09:49 PM (IST)

तरनतारन : गश्त के समय सी.आई.ए. स्टाफ तरनतारन की पुलिस ने 1 आरोपी को गिरफ्तार करते हुए 32 बोर पिस्तौल व 6 कारतूस बरामद किए हैं। थाना झब्बाल की पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद आरोपी के खिलाफ अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

सी.आई.ए. स्टाफ तरनतारन के इंचार्ज इंस्पैक्टर प्रभजीत सिंह ने बताया कि एस.एस.पी. अश्वनी कपूर के आदेशों व एस.पी. (आई.) अजय राज सिंह के निर्देशों पर शरारती तत्वों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। सी.आई.ए. स्टाफ के ए.एस.आई. गुरदयाल सिंह अपनी पुलिस पार्टी सहित गांव कोट धर्म चंद, झब्बाल में गश्त कर रहे थे। तब 1 संदिग्ध व्यक्ति ने पुलिस को देख कर फरार होने की कौशिश की। पुलिस ने जब उक्त व्यक्ति को काबू कर तलाशी ली तो उक्त व्यक्ति से 32 बोर 1 पिस्तौल व 6 कारतूस बरामद हुए। आरोपी की पहचान अवतार सिंह उर्फ तारु पुत्र सुखविंदर सिंह निवासी मज्जूपुर के तौर पर हुई। आर्म्स एक्ट को लेकर केस दर्ज करने के बाद आरोपी के खिलाफ अगली कार्रवाई में विस्तार कर दिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News