Amritsar : नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा, हैरोइन सहित 3 गिरफ्तार

punjabkesari.in Saturday, Mar 30, 2024 - 11:15 PM (IST)

तरनतारन (रमन): थाना भिखीविंड की पुलिस ने 3 तस्करों को गिरफ्तार करते हुए 2 किलो हैरोइन बरामद की है। इसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 10 करोड़ रुपए बताई जा रही है। कुल 4 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए पुलिस ने गिरफ्तार 3 आरोपियों का माननीय अदालत से रिमांड प्राप्त कर लिया है, ताकि अगली पूछताछ की जा सके। फिलहाल पुलिस मौके से फरार चौथे आरोपी की तलाश कर रही है।

डी.एस.पी. भिखीविंड प्रीतइंद्र सिंह ने बताया कि एस.एस.पी. अश्वनी कपूर के आदेशों पर लगातार नशा विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। विभिन्न स्थानों पर गश्त करने के समय थाना भिखीविंड की पुलिस ने एक्टिवा सवार अजय पुत्र सुखदेव सिंह निवासी खेमकरण व आशीश उर्फ आशू पुत्र विजय मसीह निवासी खेमकरण को गिरफ्तार कर इनकी तलाशी लेते हुए 2 किलो हैरोइन बरामद की। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ करने पर बलबीर सिंह उर्फ बलजिंदर बिल्लू पुत्र सेवक सिंह निवासी माड़ी उदोके, साजन उर्फ लक्की पुत्र बोहड़ सिंह निवासी खेमकरण नामक 2 और आरोपियों को नामजद किया गया। इसके उपरांत साजन नामक आरोपी की गिरफ्तारी की गई। अब बलजिंदर सिंह की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। रिमांड के आधार पर गिरफ्तार आरोपियों से की जाने वाली पूछताछ से कई अहम खुलासे होने की संभावना है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News