हर कोई आसपास की जीवंत दुनिया की आवाजों को सुनने का अधिकार रखता है : बे्रट ली
punjabkesari.in Tuesday, May 29, 2018 - 11:38 AM (IST)

अमृतसर: हर कोई आसपास की जीवंत दुनिया की आवाजों को सुनने का अधिकार रखता है। इस दुनिया में कोई भी खामोशी में रहने का पात्र नहीं है। इसे मैंने स्वयं अपने 4 साल के बेटे की समस्या से अनुभव किया और इसके हल के लिए आगे आने का निर्णय लिया। ये विचार पूर्व आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर और कॉक्लेयर के ग्लोबल हियरिंग एम्बैसेडर ब्रेट ली ने श्री गुरु रामदास यूनिवॢसटी ऑफ हैल्थ साइंसिज (एस.जी.आर.डी.) में यूनिवर्सल न्यूबोर्न हियरिंग स्क्रीङ्क्षनग (यू.एन.एच.एस.) कार्यक्रम के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए आयोजित कार्यक्रम दौरान व्यक्त किए।
ब्रेट ली ने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यू.एच.ओ.) के अनुसार आज विश्व की कुल आबादी का 5 प्रतिशत जो कि करीब 466 मिलियन लोग हैं, सुनने की क्षमता के विकार से पीड़ित हैं। यदि सही उपाय नहीं किए जाते हैं, तो डब्ल्यू.एच.ओ. का कहना है कि 2050 तक 900 मिलियन से अधिक लोगों की सुनने की क्षमता प्रभावित हो चुकी होगी। इन आंकड़ों के बावजूद अधिकांश लोग उपलब्ध आधुनिक उपचार विकल्पों से अनजान हैं। इसके लिए जागरूकता लाने के लिए वह पिछले 3 वर्ष में देश के विभिन्न राज्यों की यात्राएं कर चुके हैं और 200 से अधिक कॉक्लेयर इम्प्लांट करवाने वालों से मुलाकात भी कर चुके हैं।
इस अवसर पर डायरैक्टर और कॉक्लेयर इम्प्लांट सर्जन, दिव्या एडवांस्ड ई.एन.टी. क्लिनिक, भोपाल डा. एस.पी दूबे ने कहा कि कॉक्लेयर इम्प्लांट शायद चिकित्सा विज्ञान के हाल के इतिहास में सबसे अच्छे आविष्कारों में से एक है। यह पहला उपकरण है जो 5 इंद्रियों में से एक को पुन:स्थापित कर सकता है। उन्होंने बताया कि देश के कुछ राज्यों में मुख्यमंत्री बाल श्रवण योजना के तहत इससे पीड़ित बच्चों का नि:शुल्क उपचार किया जाता है लेकिन अभी पंजाब में यह योजना लागू नहीं हुई। उन्होंने बताया कि अस्पताल की ओर से नवजात बच्चों की कॉक्लेयर इम्प्लांट की योजना नि:शुल्क शुरू की गई है। कार्यक्रम में एस.जी.आर.डी. के डाक्टरों सहित जालंधर के वरिष्ठ ई.एन.टी. सर्जन एवं आई.एम.ए. के पूर्व अध्यक्ष डा. यश शर्मा भी उपस्थित थे।
पंजाब में बच्चों सहित कुल 1.46 लाख से ज्यादा लोग पीड़ित
डा. ए.पी. सिंह ने कहा कि हियरिंग लॉस के इलाज के महत्व पर जोर दिया जाना चाहिए। पंजाब में बच्चों सहित कुल 1.46 लाख से ज्यादा लोग हैं जो गंभीर तौर पर सुनने की क्षमता से पीड़ित हैं। इस अवसर पर ब्रेट ली सहित डाक्टरों की टीम ने कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों की हियरिंग स्क्रीङ्क्षनग भी की।
पीली पगड़ी में सजे ब्रेट ली बने युवाओं का आकर्षण
कार्यक्रम से पहले जैसे ही ब्रेट ली एस.जी.आर.डी. पहुंचे तो वहां उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान उन्हें पंजाब की शान पगड़ी बांधी गई। पीली पगड़ी में आकर्षक लग रहे ब्रेट ली जैसे ही कैंपस में पहुंचे तो विद्याॢथयों ने उन्हें घेर लिया और उनके साथ सैल्फियां ङ्क्षखचवाने की होड़ सी लग गई।