एयर एंबुलेंस क्रैश से Amritsar के पायलट की दर्दनाक मौ+त, इलाके में  शौक

punjabkesari.in Wednesday, Feb 25, 2026 - 01:30 PM (IST)

अमृतसर: अमृतसर के सुल्तानविंड रोड स्थित गोबिंद नगर निवासी 30 वर्षीय पायलट स्वराजदीप सिंह की सोमवार देर रात रांची से दिल्ली जा रही एक मेडिकल इवैक्यूएशन फ्लाइट (एयर एंबुलेंस) के दुर्घटनाग्रस्त होने से मौत हो गई। स्वराज करीब 8 महीने पहले ही एक निजी एयर एंबुलेंस कंपनी में शामिल हुआ था। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही विमान को तकनीकी दिक्कतों का सामना करना पड़ा और वह हादसे का शिकार हो गया। अधिकारी दुर्घटना के कारणों, फ्लाइट डेटा और उस समय की मौसम संबंधी परिस्थितियों की गहन जांच कर रहे हैं।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
मंगलवार तड़के जैसे ही स्वराज की मौत की खबर गोबिंद नगर पहुंची, पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। स्वराज अपने पीछे पत्नी, तीन महीने का बेटा, माता-पिता और एक भाई को छोड़ गया हैं। उनके करीबी दोस्त सिमरनदीप सिंह ने बताया कि परिवार को रात करीब 11:30 बजे पहली कॉल आई थी, लेकिन उस समय स्थिति स्पष्ट नहीं थी। तड़के करीब 2:30 बजे मौत की पुष्टि होने के बाद परिवार गहरे सदमे में है।

बचपन से था उड़ान का सपना
दोस्तों और पड़ोसियों के अनुसार, स्वराज ने पायलट बनने के लिए वर्षों तक कड़ी मेहनत और संघर्ष किया था। उनका सपना हमेशा आसमान में उड़ान भरना था। हाल ही में उन्होंने एयर एंबुलेंस मिशनों की जिम्मेदारी संभाली थी, जो गंभीर मरीजों के लिए जीवन रेखा का काम करता हैं। दोस्तों ने बताया कि स्वराज पिछले शनिवार ही एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने घर आया था। उसने अगली मुलाकात की योजना भी बनाई थी, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि वह उसकी आखिरी मुलाकात होगी। इलाके के लोगों ने सरकार से पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता देने की अपील की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News