Amritsar : चोरों ने एक साथ कई घरों को बनाया निशाना, जांच में जुटी पुलिस
punjabkesari.in Thursday, Apr 23, 2026 - 04:49 PM (IST)
अमृतसर(रमन): पंजाब में हर दिन चोरी और लूटपाट की घटनाएं सामने आ रही हैं। चोरों और लुटेरों के हौंसले इतने बुलंद हो चुके हैं अब दिनदहाड़े भी घरों में घुस वारदातों को अंजाम देने से गुरेज नहीं कर रहे। मजीठा विधानसभा क्षेत्र के गांव खेड़ा चक में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां चोरों ने कई घरों को निशाना बनाया।
जानकारी के अनुसार गांव खेड़ा चक में कुछ अज्ञात चोरों ने कई घरों को अपना निशाना बनाया। हालांकि इस दौरान चोरों को ज्यादा कुछ हासिल नहीं हुआ लेकिन उन्होंने गांव की एक महिला को चाकू मारकर घायल कर दिया। इस समय महिला को इलाज के लिए एक प्राइवेट अस्पताल में भेजा गया है।
वहीं इस संबंधी पुलिस का कहना है कि चोरों ने एक पूर्व थानेदार के घर सहित तीन घरों को अपना निशाना बनाया। इसके अलावा उनके द्वारा घरों के कैमरे तक तोड़ दिए गए हैं। हालांकि चोर ज्यादा कुछ लेकर नहीं जा पाए उन्होंने इस वारदात दौरान एक अन्य घर से मोबाइल फोन चोरी भी किया है। पुलिस ने आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

