Amritsar में शर्मनाक घटना, Hotel में ले जाकर नाबालिगा से रेप की कोशिश, हैरत में डाल देगा मामला
punjabkesari.in Thursday, Sep 17, 2026 - 04:28 PM (IST)
पंजाब डेस्कः अमृतसर से शर्मनाक मामला सामने आया है। दरअसल, यहां Golden Temple के पास एक होटल संचालक पर नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर होटल ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप लगा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी Golden Temple के पास छोड़कर फरार
पुलिस के अनुसार, करीब 10 दिन पहले सोशल मीडिया के जरिए नाबालिग की आरोपी से बातचीत शुरू हुई थी। 15 सितंबर को आरोपी उसे ट्यूशन सेंटर के बाहर मिला और घुमाने की बात कहकर अपने साथ ले गया। आरोप है कि आरोपी नाबालिग को सुल्तानविंड गेट क्षेत्र स्थित अपने होटल में ले गया। वहां उसने उसके साथ गलत हरकत करने की कोशिश की। नाबालिग के विरोध करने पर आरोपी उसे Golden Temple के पास छोड़कर फरार हो गया।
पुलिस ने POCSO Act के तहत की कार्रवाई
घर पहुंचने के बाद नाबालिग ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने थाना डिवीजन-B में शिकायत दर्ज करवाई। वहीं पुलिस ने आरोपी प्रथम अरोड़ा उर्फ गर्व के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने POCSO Act के तहत कार्रवाई की है। आरोपी को अदालत में पेश किया जा रहा है।

