Video: लुधियाना की महिलाओं में गुस्सा, जानिए बलात्कारियों के लिए क्या मांगी सजा

punjabkesari.in Thursday, Feb 14, 2019 - 05:14 PM (IST)

लुधियाना(नरिंदर): लुधियाना में हुए सामूहिक बलात्कार के बाद राजनीति पूरी तरह से गरमा गई है। शहर की महिलाओं ने सुरक्षा सबंधी कई तरह के सवाल खड़े किए हैं। इसके मद्देनजर महिलाओं ने वीरवार को पुलिस कमिश्रर के साथ मुलाकात की और अपनी सुरक्षा संबंधी उनके आगे मांग रखी।

महिलाओं ने मांग की कि अगर पंजाब की जनता टैक्स देती है तो उन्हें पूरी सुरक्षा भी चाहिए। महिलाओं ने कहा कि जिस स्थान पर ऐसी घिनौनी वारदात हुई, उसके आसपास अगर पुलिस का नाका या पैट्रोलिंग होती तो शायद यह घटना टल सकती थी। महिलाओं ने बलात्कारियों को तुंरत सजा देने की मांग की। महिलाओं का कहना है कि ऐसे लोगों को चौराहे पर खड़ा करके फांसी दे देनी चाहिए। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News