गुस्से में आए मामा ने हथियारबंद साथियों सहित कर दिया बड़ा कांड, जानें क्या है मामला
punjabkesari.in Monday, Aug 14, 2023 - 12:22 PM (IST)

जालंधर : थाना भार्गव कैम्प के अधीन पड़ते ईश्वर कालोनी में मामा द्वारा अपने हथियारबंद साथियों सहित अपनी भांजी के घर पर हमला करने के साथ गोली चलाकर दहशत फैलाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद इलाके में थाना भार्गव कैम्प के एस.एच.ओ. हरदेव सिंह पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत करने के साथ आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया।
पुलिस को दिए बयानों में पीड़ित करण कल्याण पुत्र जीत राम निवासी मकान नंबर सी-15 लाइन नंबर 2 गली नंबर 8 ईश्वर कालोनी ने बताया कि वह रैनक बाजार में कालड़ा कलाथ हाऊस में नौकरी करता है। उसका छोटा भाई अर्जुन कल्याण जोकि लकड़ी का काम करता है और हीना पुत्री दीपक साही निवासी गांव बलां के साथ उसके प्रेम संबंध हैं।
हीना के माता-पिता की मौत हो चुकी है और वह गांव कोट सद्दीक नहर के पार किक्रेट ग्राऊंड में अपनी नानी रमा रानी के पास रहती है। उसके भाई तथा हीना आपस में शादी करवाना चाहते थे पर हीना का मामा राजबीर सिंह उर्फ ननू शादी करवाने में सहमत नहीं था परंतु हीना की नानी तथा एक अन्य महिला परिजन ने अक्तूबर 2022 में एक मंदिर में दोनों की शादी करवा दी थी।
इसके बाद से हीना उनके पास रहने लगी, जिसकी एक छोटी बच्ची भी है। देर शाम हीना का मामा राजबीर सिंह अपने साथी गब्बर, सुखमन जिन्हें वह पहले से जानता है, उक्त लोग अपने अन्य साथियों सहित आए और उनके मेन गेट के दरवाजे पर तेजधार हथियारों से हमला किया। राजबीर ने ललकारे मारते हुए कहा कि सभी परिवार के सदस्यों को पकड़ लो, क्योंकि इनकी उसकी भाजी के करीब 7-8 लाख रुपए पर नजर है।
करण के मुताबिक यह देख वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ घर की छत पर चढ़ा और शोर मचाया। इसी बीच राजबीर ने अपने हाथ में पकड़ी पिस्तौल से उसकी तरफ जान से मारने की नीयत से फायर किए। शोर मचाने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। हालांकि भाभी हीना के नाम पर 7 से 8 लाख की एफ.डी. की रकम राजबीर मांग रहा है, लेकिन वह उसे मना करती रही, जिस कारण घटना को अंजाम दिया।
वहीं एस.एच.ओ. हरदेव सिंह ने बताया कि आरोपी राजबीर सिंह उर्फ ननू पुत्र हरजिंदर, गब्बर निवासी गांव बडाला, सुखमन निवासी दयोल नगर व 10, 12 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या व संगीन धाराओं में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। सभी आरोपियों को काबू करने हेतु पुलिस देर रात तक कई स्थानों पर छापेमारी कर रही है। उन्होंने कहा कि इलाके में कानून व्यवस्था को हर हाल में बहाल रखा जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here