Ludhiana: जेल में फिर नशे की खेप बरामद, 2 हवालातियों के खिलाफ मामला दर्ज
punjabkesari.in Friday, Sep 11, 2026 - 12:23 PM (IST)
लुधियाना (स्याल) : जेल में मोबाइल फोन व नशीले पदार्थ मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। लुधियाना की जेल की चार दीवारी के अंदर नशा किन परिस्थितियों में पहुंच रहा है। यह बात आम आदमी की समझ से परे हैं। एक बार फिर सुरक्षा के दावों को खोखला साबित करते हुए चेकिंग के दौरान ताजपुर रोड की बोर्स्टल जेल के 2 हवालातियों से नशीला पदार्थ बरामद होने पर पुलिस ने हैड वार्डन परमजीत सिंह की शिकायत पर आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया।
पुलिस जांच अधिकारी दविंदर पांडे जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी हवालातियों की पहचान जतिन, मोहित उर्फ अमन के रूप में हुई है। जिनसे 1.70 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ है। आरोपियों पर एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज कर लिया गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

