पूर्व केंद्रीय मंत्री का PA लाखों रुपए का चूना लगा भागा विदेश, केस दर्ज

punjabkesari.in Wednesday, Aug 24, 2022 - 10:13 PM (IST)

मोगा (आजाद, गोपी राऊके) : पूर्व केंद्रीय मंत्री बलवंत सिंह रामुवालिया के पी.ए. द्वारा उनके घर पर चोरी करके फरार होने का मामला सामने आया है। पी.ए. की पहचान गुरपाल सिंह निवासी गांव पक्खरवड्ड हॉल निवासी नजदीक आश्रम जंगपुरा दिल्ली के रूप में हुई है। पी.ए. ने पूर्व मंत्री के गांव रामूवाला नवां में स्थित घर से लाखों रुपए नकदी, सोने के गहने, शेयर आदि चोरी कर लिए। इस संबंध में पुलिस ने गुरपाल सिंह, उसके जीजा रेशम सिंह, बहन राज कौर व भांजी समरप्रीत कौर निवासी गांव सरावां जैतो फरीदकोट के खिलाफ थाना मेहना में विभिन्न धारओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।  

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार पुलिस को दी शिकायत पत्र में बलवंत सिंह रामूवालिया के करीबी रिश्तेदार बलकार सिंह निवासी दल सिंह वाला हाल निवासी गांव रामूवाला नवां ने कहा कि  वह 20 साल से बलवंत सिंह रामूवालियों के साथ रह रहा है सभी खातों को देखता है। उन्होंने कहा कि रामूवालिया के साथ गुरपाल सिंह लंबे समय से निजी सचिव के पद पर कार्यरत था और कुछ ही समय में उसने हमारा विश्वास जीत लिया। इसके बाद धीरे-धीरे उसने गांव रामूवाला नवां स्थित घर से कीमती सामान, पैसे, गहने गायब करने लगा और 3 महीने पहले हमें बताए बिना विदेश भाग गया।

अब पता चला है कि गुरपाल सिंह विदेश जाने से पहले हेराफेरी करके गायब किया सामान, जिसमें 30-35 तोले सोना, नकदी, टोरस कम्पनी के एक हजार शेयर अपने जीजे रेशम सिंह,, बहन  राज कौर व भांजी समरप्रीत कौर के पास रखें हैं। इस तरह आरोपी ने हमें विश्वास में लिया और करीब 75 लाख रुपए मूल्य का कीमती सामान, आभूषण, शेयर, प्रमाण पत्र आदि चुरा लिया। इसकी जानकारी रामूवालिया को दी गई तथा व आई.जी. फरीदकोट रेंज को भी इसके खिलाफ शिकायत पत्र दिया गया। जिन जिला पुलिस प्रमुख मोगा को मामला दर्ज करने का आदेश देने वाले के खिलाफ शिकायत पत्र दिया गया था। मामले की आगे की जांच सहायक अधीक्षक राज सिंह द्वारा की जा रही है।
 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News