टिकरी बार्डर पर चल रहे आंदोलन में एक और किसान ने तोड़ा दम

punjabkesari.in Tuesday, Feb 02, 2021 - 02:57 PM (IST)

अमरगढ़ (जोशी): काले कानूनों को रद्द करवाने के लिए दिल्ली के टिकरी बार्डर पर किसानों की तरफ से बड़े स्तर पर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। चल रहे इस किसानी संघर्ष में कई किसानों की मौत हो चुकी है। किसानी आंदोलन में शामिल होने गए संगरूर के रामपुर के 31 वर्षीय युवक किसान संदीप शर्मा की आज मौत हो जाने का मामला सामने आया है। इस घटना का पता लगते ही पूरे इलाके में शोक की लहर है। 

मिली जानकारी अनुसार गांव वासियों ने बताया कि संदीप शर्मा एक फरवरी को ही गांव के कुछ व्यक्तियों के साथ टिकरी बार्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में गया था। इस संघर्ष में बीती रात दिल का दौरा पड़ने से उसकी मौत हो गई। मृतक संदीप किसानी आंदोलन में अहम भूमिका निभा रहा था। 

नए खेती कानूनों विरुद्ध किसान 68 दिनों से दिल्ली की सरहदों पर दिन-रात आंदोलन कर रहे हैं। किसान कानून रद्द करने की मांग पर अड़े हुए हैं। किसान बड़ी संख्या में सरहदों पर पहुंच रहे हैं। खेती कानूनों को रद्द करने के लिए सरकार और किसानों की बैठकें भी हुई, जो बेनतीजा रही। बिलों को रद्द करवाने के लिए किसानों की तरफ से 26 जनवरी 2021 को किसान ट्रैक्टर परेड भी की गई, जिसके कई भारी नतीजे सामने आए। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tania pathak

Recommended News

Related News