पठानकोट में लश्कर का एक और आतंकी गिरफ्तार, 2 दिन पहले हथियारों के साथ 2 पकड़े गए थे

punjabkesari.in Saturday, Jun 13, 2020 - 05:27 PM (IST)

पठानकोट: पठानकोट पुलिस ने आज एक और आतंकवादी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। जानकारी मुताबिक बीते दिनों पठानकोट में पुलिस ने 2 आतंकवादियों को हथियारों समेत गिरफ्तार किया था, जिनका यह तीसरा साथी बताया जा रहा है। वह अपने साथियों के पकड़े जाने के बाद कश्‍मीर घाटी भागने की कोशिश कर रहा था। पकड़े गए आतंकी की पहचान जावेद मोहम्मद भट्ट के रूप में हुई है। पुलिस ने इसके पास से ट्रक नंबर जे.के.22 8711 भी कब्ज में लिया है। 

2 terrorist arrested by punjab police

बता दें कि दो दिन पहले पंजाब पुलिस ने 10 हथगोले, एक ए.के.-47 राइफल, दो मैगजीन और 60 कारतूस समेत दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया था। उनकी पहचान शोपियां के रहने वाले आमिर हुसैन वानी (26) और वसीम हसन वानी (27) के तौर पर हुई थी। बीते शुक्रवार पुलिस ने इनको अदालत में पेश कर 5 दिनों के रिमांड पर लिया है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Related News