पंजाब के एक और मंत्री को हुआ 'कोरोना', स्वतंत्रता दिवस पर लहराया था तिरंगा

punjabkesari.in Sunday, Aug 16, 2020 - 09:45 AM (IST)

मानसा: पंजाब में कोरोना वायरस लगातार भयानक रूप धारण करता जा रहा है। इस महामारी का शिकार पुलिस, डॉक्टर और राजनीतिक नेता भी हो रहे हैं। अब पंजाब के माल मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।

पिछले कुछ दिनों से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा था, जिस कारण उनका कोरोना टैस्ट किया गया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। बता दें कि गुरप्रीत कांगड़ ने यहां 74वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा भी लहराया था।

फिलहाल स्वास्थ्य अधिकारियों ने उनके संपर्क में आने वाले राजनीतिक नेताओं, अधिकारियों और अन्य मुलाजिमों की सूची बनानी शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Sunita sarangal

Related News