पंजाबी यूनिवर्सिटी में नए वाइस चांसलर की नियुक्ति, जानें किन्हें मिली जिम्मेदारी
punjabkesari.in Monday, May 19, 2025 - 09:20 PM (IST)

पटियाला (परमीत) : डॉ. जगदीप सिंह को पंजाबी यूनिवर्सिटी के नए वाइस चांसलर के रूप में नियुक्त किया गया है। बताया जा रहा है कि पंजाब सरकार ने डॉ. जगदीप सिंह को पंजाबी यूनिवर्सिटी का नया वाइस चांसलर नियुक्त किया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खुद एक ट्वीट के जरिए यह जानकारी सांझा की है। वहीं सी.एम. मान ने जगदीप सिंह को बधाई दी है। बता दें कि जगदीप सिंह ने पंजाबी यूनिवर्सिटी से ही पी.एच.डी. की है।