चैक बाऊंस मामले में भगौड़ा व्यक्ति गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Jun 25, 2018 - 01:13 AM (IST)

फतेहगढ़ साहिब, 24 जून (जज्जी): पी.ओ. स्टाफ फतेहगढ़ साहिब पुलिस द्वारा चैक बाऊंस के मामले में एक भगौड़े व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।एस.पी. (जांच) हरपाल सिंह और डी.एस.पी. (जांच) दलजीत सिंह खख ने बताया कि हरिंद्र सिंह पुत्र गुलजार सिंह निवासी गांव अनायतपुरा के खिलाफ चैक बाऊंस का केस सुरेंद्र सिंह निवासी सरङ्क्षहद द्वारा अदालत में चल रहा था।

अदालत ने 16 मार्च 2018 को हरिंद्र सिंह को भगौड़ा करार दे दिया जिस पर पी.ओ. स्टाफ फतेहगढ़ साहिब के सहायक थानेदार गुरमीत सिंह ने पुलिस पार्टी समेत हरिंद्र सिंह को गिरफ्तार कर आज अदालत में पेश किया जहां उसको एक दिन के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News