DMC के बाहर कांस्टेबल पर गोली चलाने वाला आरोपी साथी सहित उत्तराखंड से गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Oct 25, 2018 - 10:12 PM (IST)

लुधियाना(ऋषि): डी.एम.सी. अस्पताल के सामने पार्क के नजदीक ड्यूटी कर रहे कांस्टेबल दविंद्र सिंह पर गोली चलाकर भागे और 1 दिन बाद थाना सराभा नगर के इलाके में कोरियर कंपनी के 2 कर्मियों मनप्रीत और कर्णवीर पर गोली दागकर 10.71 लाख की लूट करने वाले गैंगस्टर रोहित कुमार कुब्बा (27) निवासी हैबोवाल खुर्द को 18 दिनों बाद पुलिस ने दोनों वारदातों में शामिल उसके दोस्त रणवीर सिंह राणा सहित शहीद उधम सिंह नगर, गांव बाजपुर, उत्तराखंड से गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से 315 बोर का अवैध पिस्तौल व 1 जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। उपरोक्त जानकारी पुलिस कमिश्नर डा. सुखचैन सिंह गिल, डी.सी.पी. अश्विनी कपूर, ए.डी.सी.पी. सुरिंद्र लांबा, ए.सी.पी. सुरिंद्र मोहन ने पत्रकार सम्मेलन दौरान दी।  

उन्होंने बताया कि अब तक की जांच में सामने आया है कि गत 8 अक्तूबर को कुब्बा अपनी पत्नी की आंखों का चैकअप करवाने से पहले अस्पताल की ओ.पी.डी. में पर्ची कटवाने के लिए अपने उक्त दोस्त के कुछ समय पहले थाना डिवीजन नं.-7 के इलाके से चोरी की गई बाइक पर साथ आया था। जब वह अस्पताल के अंदर जाने लगा तो ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल ने शक होने पर उसे रोक लिया। उसे डर था की अगर उसकी तालाशी होगी तो उसकी डब में लगा अवैध रिवाल्वर बरामद कर पुलिस केस दर्ज कर लेगी, इसलिए खुद को बचाने के लिए उसने कांस्टेबल पर गोली दाग दी। सी.पी. के अनुसार 12 दिनों तक उनकी एक टीम उत्तराखंड में उनकी तालाश में घुमती रही। शुक्रवार को दोनों को अदालत में पेशकर रिमांड पर गहनता से पूछताछ की जाएगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News