जालंधर पहुंचे अरविंद केजरीवाल, तिरंगा यात्रा का कर रहे नेतृत्व

punjabkesari.in Wednesday, Dec 15, 2021 - 02:37 PM (IST)

जालंधर: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल आज जालंधर पहुंचे। जालंधर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने अरविंद केजरीवाल का जोरदार स्वागत किया। इस बीच वह आज यहां शुरू  हुई तिरंगा यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं, जो पहले ही शुरू हो चुकी है । तिरंगा यात्रा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

PunjabKesari

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब शहीदों की धरती है और शहीदों को श्रद्धांजली देने के लिए ही यह तिरंगा यात्रा पंजाब में निकाली जा रही है। पंजाब में पुराना दौर देखा है, वह नहीं चाहते कि ऐसा दौर फिर आए। यह तिरंगा यात्रा पंजाब के अमन, शान्ति और भविष्य के लिए निकाली जा रही है। अरविंद केजरीवाल की तिरंगा यात्रा को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। यहां बड़ी संख्या में लोग जुटने पहुंचे हैं।

PunjabKesari

यह भी पढ़ें: गायब हुआ 8वीं कक्षा का छात्र मिला इस हालत में, देख माता-पिता के उड़े होश

अरविंद केजरीवाल की तिरंगा यात्रा सब से बड़ी चुनौती जिला पुलिस और प्रशासन के लिए बनी हुई है। आम आदमी पार्टी की यात्रा चाहे एक किलोमीटर की है परन्तु वाल्मीकि चौंक से लेकर नकोदर चौंक तक का सफर जालंधर शहर के लिए सबसे व्यस्त सड़क वाला है।

यह भी पढ़ें: आखिर क्यों बढ़ी पंजाब सरकार और किसानों में तकरार

यहां रोजाना की ट्रैफिक हजारों की संख्या के करीब होती है ऐसे में ट्रैफिक को कैसे डायवर्ट करना और शहर को कैसे ट्रैफिक जाम से बचाया जाए, इसलिए पुलिस के लिए बड़ी चुनौती होगी। पठानकोट के बाद अरविंद केजरीवाल दिल्ली की तरफ आज जालंधर में दूसरी तिरंगा यात्रा कर रहे हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News