मान सरकार की कारगुजारी पर भाजपा नेता अश्विनी शर्मा ने उठाए सवाल, दिया यह बयान

punjabkesari.in Sunday, Apr 03, 2022 - 04:38 PM (IST)

अमृतसर (सागर): विधानसभा चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी की विशेष संगठनात्मक बैठक जिला अध्यक्ष सुरेश महाजन की अध्यक्षता में जिला भाजपा कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में हुई, जिसमें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्विवनी शर्मा विशेष रूप से उपस्थित हुए। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा पठानकोट विधानसभा से जीत दर्ज कर विधायक बन पहली बार अमृतसर पहुंचे, जहां सुरेश महाजन तथा अन्य पदाधिकारियों ने सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष के साथ मंच पर प्रदेश भाजपा महासचिव जीवन गुप्ता, प्रदेश सचिव रीना जेटली, प्रदेश मीडिया सचिव जनार्दन शर्मा, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डा. बलदेव राज चावला, पूर्व मेयर बख्शी राम अरोड़ा, जिला महामंत्री राजेश कंधारी, सुखमिंदर सिंह पिंटू उपस्थित थे।

अश्वनी शर्मा ने जिला भाजपा कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक में भाजपा अमृतसर के कोर ग्रुप सदस्यों व अमृतसर की चार विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़े प्रत्याशियों के साथ बैठक की। अश्वनी शर्मा ने इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को निगम चुनाव में अभी से डटने का आह्वान करते हुए कहा कि आज आम आदमी पार्टी द्वारा किए गए वादों की पोल खुलती पंजाब की जनता को साफ दिखाई दे रही है। झूठे वायदों की नींव पर आम आदमी पार्टी का सत्ता पर आना अब जनता के बीच आ चुका है। आम आदमी पार्टी द्वारा अपनी चुनावी घोषणाओं में सत्ता में आने के बाद 1 अप्रैल को पंजाब की जनता को प्रति महीना 300 यूनिट फ्री देना, 1000 रुपए प्रति महीना हर महिला को देना था, जिसे अभी तक पूरा नहीं किया गया है। 15 दिनों के भीतर ही आम आदमी पार्टी की छवि जनता के बीच गिरनी शुरू हो गई है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News