किसानों के तीखे विरोध के कारण भाजपा प्रदेश प्रधान अश्वनी शर्मा का नवांशहर दौरा रद्द

punjabkesari.in Monday, Feb 08, 2021 - 06:25 PM (IST)

नवांशहर (मनोरंजन): आज नवांशहर में भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रधान अश्वनी कुमार शर्मा की आमद का विरोध करने जा रहे किसानों पर पुलिस दरा किए गए हल्के बल प्रयोग के साथ स्त्री जागृति मंच की प्रदेश प्रधान बीबी गुरबख्श कौर संघा, जमहुरी अधिकारी सभा के प्रैस सचिव बूटा सिंह सहित चार व्यक्ति घायल हो गए। पर इसके बावजूद वह कमयूनिटी हाल का घेराव करने में सफल रहे। यहां भाजपा के प्रदेश प्रधान ने भाजपा कार्यकताओ की मीटिंग को संबोधन करना था। किसानों के तीखे विरोध की भनक मिलते भाजपा नेता ने अपना नवांशहर दौरा रद्द कर ना ही बेहतर समझा। 

पुलिस बल प्रयोग के साथ हरबंस पैली, नवप्रीत सिंह, के भी चोट लगी फिर भी किसान पुलिस के चारों नाके तोड़ कर कम्यूनिटी हाल के आगे पहुंचने में सफल हुए। प्राप्त जानकारी के अनुसार सयुक्त किसान मोर्चा के नेता आज सुबह अश्वनी कुमार शर्मा के नवांशहर आने भिनक पड़ गई थी जिस उपरांत किसान रिलायंस कंपनी के आगे एक्त्र होने शुरु हो गए दोपहर 12 बजे के बाद किसानों ने यहां से चल कर पंडोरा मोहल्ला वाला कम्यूनिटी हाल घेर लिया प्रदेश प्रधान के स्वागत के लिए इस हाल में पहले ही पहुंचे भाजपा वर्करों को किसानों ने घेराव समाप्त होने तक शाम 5 बजे तक बाहर नहीं निकलने दिया। घेराव खत्म होने के बाद ही पुलिस ने भाजपा कार्यकताओ को बाहर निकाला। 

इन वर्कर में भाजपा के जिला प्रधान अश्वनी वलगन, शाम सुंदर जाडला भी शामिल थे। इस मौके भूपिंदर सिंह, तरसेम सिंह, जसवीर दीप, बूटा सिंह, परमजती सिंह, सुरिंदर , मक्खन सिंह, राज कुमार, मलकीत सिंह, हरमिंंदर सिंह, बलवीर सिंह जाडला, कुलदीप सिंह सुजो ने संबोधन करते तीनो खेती कानून रदद् करने की मांग की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mohit

Recommended News

Related News