पंजाब केसरी के होटल पर Action: कोर्ट के बाहर BJP के धरने में पहुंचे अश्वनी शर्मा, देखें मौके का Video
punjabkesari.in Wednesday, Mar 18, 2026 - 11:53 AM (IST)
पंजाब डेस्क: पंजाब केसरी ग्रुप के होटल पार्क प्लाजा पर नगर निगम की कार्रवाई के बाद पंजाब की सियासत गरमा गई है। सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में दर्ज केस के बाद बुधवार को बीजेपी नेताओं को बसों में कोर्ट लाया गया, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने कोर्ट के बाहर शांतमयी तरीके से धरना शुरू कर दिया।
इस दौरान कोर्ट के बाहर पंजाब बीजेपी कार्यकारी प्रधान अश्वनी शर्मा और के.डी. भंडारी पहुंचे। इस दौरान धरने का दौरान पंजाब पुलिस प्रशासन और पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की गई। इस धरने के मौके पर अश्वनी शर्मी ने पंजाब सरकार को घेरते हुए कहा कि, वह आज यहां कोर्ट में अपने नेताओं से मिलने आए हैं लेकिन सरकार द्वारा यहां पर महिला पुलिस को लगाया हुआ है। अश्वनी शर्मा ने कहा कि वह महिला पुलिस से क्या बात करें, यहां पर किसी बड़े पुलिस अधिकारी को आगे आकर बात करनी चाहिए।
पंजाब सरकार की कार्रवाई को नादरशाही और तानाशाही बताते हुए अश्वनी शर्मा ने कहा कि, हम अपने नेताओं से मिलने आए हैं और इन महिला पुलिस द्वारा हमें रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि, लोकतंत्र की हत्या हो रहा है। अगर किसी पर केस दर्ज होता है तो उससे मिलने दिया जाता है। हम कोई हुल्लड़बाजी नहीं करने जा रहे, सिर्फ अपने नेताओं से मिलने जा रहे हैं लेकिन हमें रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमें बताया जाए कि हम कोर्ट में क्यों नहीं जा सकते हैं ऐसे महिला पुलिस को खड़ी करने का क्या मतलब है।
उन्होंने कहा कि, पंजाब सरकार लोकतंत्र से भाग रही है, ये कोर्ट को भी नहीं मानती। सरकार आवाज दबाना चाहती है। उन्होंने कहा कि अगर पर्चा दर्ज करना है मुझ पर करके दिखाए। इतनी जल्दबाजी क्या थी एक्शन लेने की, मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंचा हुआ है। अगर कोई आवाज उठाता है तो उसके खिलाफ पर्चा दर्ज किया जा रहा है। अश्वनी शर्मा ने किसी बड़े अधिकारी का बिना नाम लिए कहा कि, पंजाब की कानून व्यवस्था बिगड़ी हुई है। आए दिन हत्याएं हो रही हैं सरेआम गोलियां चल रही, लूट हो रही है उन पर कोई एक्शन नहीं हो रहा। जिन्हें गिरफ्तार करना चाहिए उन्हें किया नहीं जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन्हें पता नहीं होता है कि, पर्चा दर्ज हुआ है। उन्होंने पंजाब सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि, पंजाब के लोगों ने वोट इन्हें दी लेकिन सरकार दिल्ली से चलाई जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

