Punjab : भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस का Action, रिश्वत लेते ASI रंगे हाथों गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Jul 26, 2024 - 07:58 PM (IST)

पंजाब डेस्क : पंजाब सरकार के आदेशों पर विजिलेंस ब्यूरो द्वारा भ्रष्टाचार के विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आज पटियाला विजिलेंस ब्यूरो ने संगरूर में सदर धूरी थाने में तैनात एएसआई रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार एएसआई गुरप्रीत सिंह को 1,10,000 रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है।

एक केस में थाना सदर धूरी में शिकायतकर्ता के साले और ससुर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। उसके जीजा को फरवरी में गिरफ्तार किया गया था। ससुर गुरचरण सिंह को 23-7-24 को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी एएसआई 1,50,000/- रुपए रिश्वत नहीं देने पर परिवार के अन्य सदस्यों को फंसाने की धमकी दे रहा था और बाद में 1,10,000/- रुपए रिश्वत लेने के लिए तैयार हो गया। शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो यूनिट संगरूर से संपर्क किया और जांच के बाद आरोपी एएसआई गुरप्रीत सिंह को 1,10,000/- की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया। एएसआई गुरप्रीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News