ASI रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Feb 05, 2020 - 09:05 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने पुलिस के सहायक उप निरीक्षक (ए.एस.आई.) को बीस हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है। इस केस में एक अन्य एएसआई समेत प्रॉपर्टी डीलर पर मामला दर्ज किया गया है। यह जानकारी ब्यूरो के प्रवक्ता ने आज यहां दी। जालंधर के सिटी थाना डिविजन-एक में तैनात ए.एस.आई. सतपाल को रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

इस मामले में मध्यस्थ के तौर पर काम कर रहे कंट्रोल रूम जालंधर में तैनात ए.एस.आई. सुरिन्दर कुमार और एक प्रॉपर्टी डीलर लखविन्दर सिंह पर भी मकसूदां, जालंधर के सुमित वधवा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायतकत्र्ता ने ब्यूरो को बताया कि उक्त ए.एस.आई. एक अन्य पक्ष के साथ राजीनामा कराने के लिए ढ़ाई लाख रूपए की मांग कर रहा था। दूसरा पक्ष उसके अपने घर से बाहर निकालना चाहता था। 

केस सुलझाने के लिए मध्यस्थ बने ए.एस.आई. सुरिन्दर कुमार और लखविन्दर सिंह को पहले ही दो किश्तों में रिश्वत के तौर पर दो लाख रुपए की अदायगी कर दी थी। उसने आरोप लगाया कि इस शिकायत के निपटारे के लिए बीस हजार रुपए और देने की माँग की जा रही थी। परेशान होकर उसने इसकी शिकायत ब्यूरो को दी। ब्यूरो की टीम ने सतपाल को बीस हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया गया। इन पुलिसकर्मियों के खिलाफ ब्यूरो जालंधर थाने में भ्रष्टाचार रोकथाम एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News