विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज, पंजाब में पसंदीदा सी.एम. कौन?

punjabkesari.in Friday, Dec 31, 2021 - 10:23 AM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब में विधानसभा चुनाव की घोषणा अभी नहीं हुई है परंतु उससे पहले प्रदेश में सरगर्मियां तेज हो गई हैं। सभी दलों की कोशिश है कि चुनावी चौसर पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाकर सत्ता की कुर्सी तक पहुंचा जाए। पंजाब की राजनीति में जहां कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल जीत के लिए पुरजोर कोशिश करते दिख रहे हैं तो वहीं आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने की कोशिश में जुटी हुई हैं। भाजपा अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस से गठबंधन कर चुनावी मैदान में है तो वहीं शिअद बसपा के साथ चुनाव में किस्मत आजमाएगी।

यह भी पढ़ें: पंजाब पुलिस में तबादले, कई DSP/ACP ट्रांसफर

ए.बी.पी. न्यूज के लिए सी-वोटर ने एक सर्वे किया। इस सर्वे में एजेंसी ने वोटरों से सी.एम. फेस को लेकर मूड भांपने की कोशिश की। एजेंसी ने लोगों को चरणजीत सिंह चन्नी, सुखबीर सिंह बादल, अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान, नवजोत सिंह सिद्धू, कैप्टन अमरेंद्र सिंह और अन्य विकल्प दिए। 

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी की मोगा रैली रद्द होने पर विरोधियों ने कुछ इस तरह साधे निशाने

सर्वे के अनुसार सी.एम. फेस को लेकर जब लोगों से सवाल किया गया तो लोगों ने किसी एक चेहरे के लिए एकतरफा समर्थन नहीं दिया अपितु लोगों ने अलग-अलग चेहरों पर भरोसा जताया। चैनल के पिछले 2 सर्वे में भी लगभग ऐसी ही स्थिति थी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News