विधानसभा चुनाव : इस सीट पर होंगे बड़े महारथियों में कड़े मुकाबले, पूरे पंजाब की टिकीं नजरें

punjabkesari.in Thursday, Jan 20, 2022 - 02:11 PM (IST)

अमृतसर(वालिया): अमृतसर हलका उत्तरी से जहां पहले तीन हिंदु चेहरे अलग-अलग पार्टियों द्वारा कांग्रेस पार्टी से सुनील दत्ती, आम आदमी पार्टी से कुंवर विजय प्रताप और अकाली दल बादल से अनिल जोशी चुनाव मैदान में हैं। इस हलके से अभी तक भारतीय जनता पार्टी, शिरोमणि अकाली दल संयुक्त और पंजाब लोक दल कांग्रेस के गठजोड़ ने पंजाब में कोई उम्मीदवार चुनावी मैदान में नहीं उतारा। इस गठजोड़ की 6 मेंबर स्क्रीनिंग कमेटी की कई बैठकें चंडीगढ़ और दिल्ली में हो चुकी हैं, जिसके बावजूद उम्मीदवारों की लिस्ट फाइनल नहीं हो सकी।

यह भी पढ़ें : बड़ी खबर : इस सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगे आप का CM फेस भगवंत मान

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के कारण 3 मेंबर हाई पावर कमेटी सुखदेव सिंह ढींडसा, कैप्टन अमरिंदर सिंह, पंजाब भाजपा के इंचार्ज गजेंद्र सिंह शेखावत की आज तक आपसी मीटिंग नहीं हो सकी। यह मीटिंग अब एक-दो दिनों में ही होने की संभावना है, जिसमें गठजोड़ के उम्मीदवारों की सूची फाइनल होकर बाहर आ सकती है। अमृतसर हलका उत्तरी में बड़े महारथियों के मुकाबले हो रहे हैं। इस हलका उत्तरी में 60 प्रतिशत सिख जनसंख्या है, जो गांवों से आकर बसी है। इस हलके में कई गांव भी पड़ते हैं।

यह भी पढ़ें : विधानसभा चुनावों दौरान CM चेहरे के ऐलान पर जानें क्या बोले कांग्रेस इंचार्ज हरीश चौधरी

विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार गठजोड़ के पैमाने के मुताबिक जीतने की संभावना के अनुसार इस हलके में सिख जनसंख्या 60 प्रतिशत से अधिक होने के कारण गठजोड़ के हिस्सेदार सुखदेव और परमिंदर सिंह ढींडसा अपने नजदीकी और भरोसेमंद साथी नामवर सिख और पंथक चेहरे मनजीत सिंह भोमा को चुनावी मैदान में उतारने की जोर आजमाइश कर रहे हैं। भोमा इस हलके में पिछले 30 सालों से रह रहे हैं, जिनका यहां अच्छा प्रभाव भी है। पहले तीन हिंदु चेहरे चुनावी मैदान में होने के कारण हिंदु वोट तीन स्थानों पर बंट सकती है और सिख वोट मनजीत सिंह भोमा को पड़ सकती है। भाजपा की हिंदु वोट मनजीत सिंह भोमा को पड़ने के कारण यह गठजोड़ इस सीट पर जीत प्राप्त सकता है।

यह भी पढ़ें : विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की कमर डगमगाई

दूसरी ओर भाजपा की तरफ से अमृतसर शहरी के प्रधान सुरेश महाजन, पप्पू महाजन, सुखमिन्दर सिंह पिट्टू टिकट प्राप्त करने की दौड़ में शामिल हैं। पहले इस सीट से भाजपा की तरफ से अनिल जोशी चुनाव लड़ चुके हैं। भाजपा ने पिछले समय पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण अनिल जोशी को पार्टी से निकाल दिया था, सो अब वह अकाली-बसपा गठजोड़ की तरफ से चुनाव लड़ रहे हैं। हलका उत्तरी में इस बार मुकाबला बड़ा रोचक होगा और पूरे पंजाब की नजर इस सीट पर होगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News