दुल्हन लेने जा रहे दूल्हे पर हमला, Video में देखें कैसे दौड़ा-दौड़ा कर पीटे बाराती, तोड़ी लाते

punjabkesari.in Friday, Oct 07, 2022 - 01:30 PM (IST)

पंजाब डेस्कः दुल्हनियां लेने जा रहे दूल्हे की कार पर जानलेवा हमला होने की एक वीडियो सामने आई है। दरअसल, पंजाब के फाजिल्का में बारातियों की कार पर अज्ञात युवकों पर हथियारों से हमला कर दिया। इस घटना में दूल्हे के भाई सहित 3 लोग घायल हो गए, जिन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया है। 

जानकारी के अनुसार पिंड चूड़िवाल धन्ना से बारात लेकर सिवाना जा रहे बारातियों को अज्ञात लोगों ने रास्ते में गाड़ी को रोक दिया। युवकों ने पहले गाड़ी पर बेसबाल से हमला किया और बाहर निकालकर तजधार हथियारों से पीटा। बताया जा रहा है कि शादी से एक दिन पहले डी.जी. पर गाने चलाने को लेकर विवाह हुआ था। आज जब बारात लेकर जा रहे थे तो उक्त युवकों ने हमला कर लाते तोड़ दी। दूल्हे के भाई सहित 3 लोगी की हालत गंभीर है, जिन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News