Jalandhar मकसूदां मंडी में जबरदस्त हंगामा, सरेआम हमलावरों ने युवक पर किया जानलेवा हमला
punjabkesari.in Thursday, Nov 12, 2026 - 04:47 PM (IST)
जालंधर : मकसूदां मंडी में जबरदस्त हंगामा होने का मामला सामने आया है। इस दौरान सरेआम गुंडागर्दी करते हुए हमलावरों ने जमकर गाड़ी की तोड़फोड़ की फिर युवक पर हमला करने के बाद घर हमला किया गया। इस दौरान युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरन्त अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

इस संबंधी जानकारी देते हुए घायल युवक के भाई ने बताया कि, घटना मकसूदां फ्रूट मंडी की हैं, जहां कुछ युवकों ने उसके भाई पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। युवक की सोने की चेन और कड़ा छीनकर ले जाने के भी आरोप लगाए है। वहीं हादसे में दूसरे युवक के सिर पर गहरी चोटें आई है। इस दौरान देखा जा सकता है कि फ्रैश सोडा प्वाइंट नामक वैन के हमलावारों द्वारा शीशे तोड़ दिए गए।

पूरी घटना की सीसीटीवी फुटेड भी सामने आई है। इसमें देखा जा सकता है कि, कैसे आधा दर्जन हमलावर बाइकों पर सवार होकर अपने हाथों में तेजधार हथियार लेकर आए और गाड़ी की जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान द्वारा खूब उत्पाद मचाया गया। लेकिन मौके पर मौजूद लोग पास खड़े देखते रहे। फिलहाल पीड़ितों ने इस मामले को लेकर इंसाफ की मांग की है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

