Jalandhar में ट्रैवल एजेंट के अपहरण की कोशिश! CCTV में कैद हुआ पूरा घटनाक्रम

punjabkesari.in Monday, May 18, 2026 - 06:04 PM (IST)

जालंधर (सोनू): बस स्टैंड के पास स्थित गुजराल इमिग्रेशन ट्रैवल एजेंट के मालिक सन्नी गुजराल के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद है। आरोप है कि अज्ञात लोगों द्वारा गुजराल इमीग्रेशन एजुकेशन के मालिक सन्नी को किडनेप कर लिया और गाड़ी में डालकर पठानकोट चौक की तरफ ले गए। घटना दफ्तर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि एजेंट मालिक को कुर्सी के जबरदस्ती उठाकर नौजवान लेकर जाने की कोशिश करते है, लेकिन वह कुर्सी ने नहीं उठता। इस दौरान ट्रैवल एजेंट फर्श पर बैठ जाता है, लेकिन नौजवान उसे उठाकर दफ्तर से ले जाते है। मिली जानकारी के अनुसार इस पुरे घटनाक्रम के दौरान जब तक इस बात की सूचना जब सन्नी गुजराल के करीबी पूर्व सांसद को मिली तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया।

जिसके बाद पुलिस तुरंत हरकत में आ गई और शहर में नाकेबंदी कर दी गई। वहीं सन्नी के अनुसार उसने भागकर अपनी जान बचाई। जिसके बाद सन्नी गुजराल थाना रामा मंडी पहुंच गया। जहां पुलिस द्वारा पूछताछ की जा रही है। वहीं सन्नी गुजराल ने बताया कि उनका किसी से पैसों का लेनदेन था, लेकिन बिना किसी ठोस कारण के इस तरह से की गई उसके साथ किडनेपिंग की कोशिश और मेरे साथ मारपीट की गई, जो कि गलत है। मामले को लेकर पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दे दी गई है। घटना को लेकर जल्द बस स्टैंड चौकी में भी शिकायत दर्ज करवाई जा रही है।

सन्नी ने गाड़ी से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। थाना रामामंडी की पुलिस सन्नी को बस स्टैंड चौकी लेकर आ रही है। घटना को लेकर सन्नी की पत्नी काफी परेशान है। जिंदी ने कहा कि इस मामले में नौजवानों के खिलाफ किडनैपिंग का मामला दर्ज किया जाना चाहिए। वहीं सन्नी की पत्नी ने कहा कि उसे नहीं पता पति को किडनैप करने वाले कौन लोग है। पीड़ित के पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News