विवादों में फंसे औजला, एक्ट्रेस ने लगाए संगीन आरोप, जानें क्या किए खुलासे

punjabkesari.in Monday, Apr 06, 2026 - 02:56 PM (IST)

पंजाब डेस्क : पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी अभिनेत्री नैना घई ने चर्चित पंजाबी कलाकार और म्यूजिक प्रोड्यूसर भिंदा औजला पर गंभीर आरोप लगाए हैं। नैना का कहना है कि उनके साथ धोखा हुआ है और बीते डेढ़ साल से उन्हें लगातार मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है। नैना घई ने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो साझा कर कहा कि कुछ लोग अपने फायदे के लिए दूसरों की भावनाओं से खेलते हैं, लेकिन यह भूल जाते हैं कि उनके घरों में भी बेटियां हैं। उन्होंने कहा कि जो व्यवहार आज किसी और की बेटी के साथ किया जा रहा है, वही कल उनके अपने परिवार तक भी पहुंच सकता है।

Actress Naina Ghai

अभिनेत्री ने आरोप लगाया कि उन्हें इस कदर मानसिक रूप से तोड़ा गया कि हर बात का दोष उन्हीं पर डाल दिया गया। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने बिना किसी लालच, बिना पैसों और बिना किसी निजी स्वार्थ के सामने वाले का साथ दिया, लेकिन बदले में उन्हें सिर्फ अपमान और मानसिक तनाव मिला। नैना घई ने यह भी कहा कि उनके पास अपने आरोपों से जुड़े ठोस सबूत मौजूद हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि भगवान सब कुछ देख रहा है और हर व्यक्ति को उसके कर्मों का फल जरूर मिलता है।

वीडियो में नैना ने भावुक होकर कहा कि अगर वह खुद गलत हैं तो उन्हें सजा मिलनी चाहिए, लेकिन अगर दूसरा पक्ष दोषी है—जिसकी एक नई फिल्म भी आने वाली है—तो उसे भी उसके किए का जवाब जरूर मिलेगा। उन्होंने बताया कि डेढ़ साल तक उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और लगातार “ब्लेम गेम” खेला गया। फिलहाल, इस पूरे मामले को लेकर भिंदा औजला की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News