ऑस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर युवक को भेजा थाईलैंड, एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज

punjabkesari.in Tuesday, Jun 02, 2026 - 05:07 PM (IST)

नवांशहर (त्रिपाठी): आस्ट्रेलिया भेजने के स्थान पर टूरिस्ट वीजे पर थाईलेंड भेज कर धोखाधड़ी करने वाले एजेंट खिलाफ पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। एस.एस.पी. को दी शिकायत में कर्मजीत सिंह पुत्र सुरजन सिंह निवासी बलाचौर ने बताया कि उसका लड़का अपने दोस्त के साथ उसके ननिहाल गांव झंडूपुर तहसील बलाचौर गया जहां उसकी मुलाकात बलविन्दर कुमार पुत्र दिलबाग निवासी गांव हरीपुर जिला रोपड़ के साथ हुई थी।

उसने उसे बताया कि वह ट्रैवल एजेंट है तथा आस्ट्रेलिया भेजने का काम करता है। उक्त एजेंट ने बताया कि वह आस्ट्रेलिया जा कर अपना भविष्य बना सकता है। इसके उपरान्त उक्त एजेंट ने उसके साथ बात की तथा आस्ट्रेलिया जाने का सौदा 16 लाख रुपए में तय हुआ। उसने बताया कि करार के मुताबिक उक्त एजेंट को सारी राशि आस्ट्रेलिया पहुंचने के बाद देनी थी।

उसने बताया कि 12 दिसम्बर, 2025 को उक्त एजैन्ट ने उसके लड़के को थाईलैंड टूरिस्ट वीजे पर भेज दिया तथा कहा कि वहां से उसकी आस्ट्रेलिया के लिए फ्लाईट करवा देगा। उसने बताया कि थाईलैंड जाने तथा होटल में रहने का सारा खर्चा उन्होंने किया। उसने बताया कि थाईलैंड पहुंचने पर उक्त एजेंट ने उन पर दबाव बना कर 7.54 लाख रुपए ले लिए। उक्त एजेंट ने उसके लड़के की आस्ट्रेलिया के लिए फ्लाईट नहीं करवाई जिस पर उसके लड़के को मजबूर हो कर अपने खर्चे पर वापिस आना पड़ा। अब वह एजेंट उसके पैसे वापिस नहीं कर रहा है उल्टा उसे धमकियां दे रहा है। 

शिकायतकर्ता ने एस.एस.पी. को दी शिकायत में अपनी राशि वापिस करने तथा आरोपी एजेंट के खिलाफ कानून के तहत बनती कार्रवाई करने की मांग की है। उक्त शिकायत की जांच डी.एस.पी. स्तर के अधिकारी की ओर से करने के उपरान्त दी गई नतीजा रिपोर्ट के आधार पर थाना सिटी बलाचौर की पुलिस ने आरोपी एजेंट बलविन्दर कुमार पुत्र दिलबाग सिंह निवासी गांव हरीपुर नूरपुरबेदी जिला रोपड़ खिलाफ दी भारतीय न्याय संहिता बी.एन.एस. 2023 की धारा 318 (4) के तहत मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News