बलजीत कौर गिल महिला विंग की राष्ट्रीय प्रधान नियुक्त

punjabkesari.in Sunday, Jun 24, 2018 - 09:38 PM (IST)

अमृतसर(जशन): आल इंडिया हिंदू संघर्ष कमेटी के पदाधिकारीयों द्वारा स्थानीय पुतलीघर के पास एक विशेष मीटिंग राष्ट्रीय यूथ प्रधान विक्रम गंगोत्रा, राष्ट्रीय यूथ उप प्रधान रजिन्द्र शर्मा की अध्यक्षता में बुलाई गई। इस मौके पर मुख्यातिथि के तौर पर उक्त संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सचिन मेहरा, राष्ट्रीय चेयरमैन राकेश भसीन  तथा विशेष तौर सेराहुल बाकसर  एस.सी सैल के राष्ट्रीय अध्यक्ष , राजपूत सभा के प्रधान सुरेश राजपूत, ब्राह्मण सभा  केअनिल शर्मा, पंजाब यूथ इंचार्ज दिनेश कुमार, पंजाब यूथ संगठन मंत्री युद्ववीर, उतर भारत प्रधान विकास शर्मा, पंजाब इंचार्ज रवि पुरी, पंजाब प्रधान करण गिल, पंजाब यूथ प्रधान अमन भनोट  आदि पदाधिकारी पहुँचे। 

इस अवसर पर पार्टी में विगत समय से काफी बेहतर सेवाएं निभाने के चलते उनकी पदोन्नति करते हुए सभी पदाधिकारियों की सर्व-सम्मति से महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया।  इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए नव-नियुक्त महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष बलजीत कौर ने सबसे पहले  सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद किया और कहा कि पार्टी की तरफ से जो सेवा उन को सौंपी गई है, वे उसे  पूरी इमानदारी के साथ निभाएंगी। 

बलजीत कौर ने कहा कि समाज में औरतों के साथ हो रहे अत्याचारों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और जल्द ही औरतों की सुरक्षा को यकीनी बनाने की मांग को लेकर जिला व पुलिस प्रशासन के साथ प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर प्रधान महिला विंग सुषमा, किाला चेयरमैन अमनदीप कौर, किाला  प्रधान संजीव वर्मा, करण गुप्ता, रघु महाजन, प्रदीप शर्मा, विकास शर्माव कई अन्य सदस्यगण उपस्थित थे। 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News