बंबीहा ग्रुप ने एक बार फिर दी इस पंजाबी गायक को जान से मारने की धमकी

punjabkesari.in Friday, Mar 25, 2022 - 06:06 PM (IST)

चंडीगढ़ (ब्यूरो): पंजाबी गायक मनकीरत औलख इन दिनों चर्चा में हैं। मनकीरत औलख को कुछ दिन पहले बंबीहा ग्रुप की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी। वहीं फिर से बंबीहा ग्रुप ने मनकीरत औलख को जान से मारने की धमकी दी है। बंबीहा ग्रुप ने फेसबुक पर एक पोस्ट सांझा की है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा कि मनकीरत औलख नंबर वन फुकरा हैं। उन्होंने यह भी कहा कि मनकीरत औलक के एक गैंगस्टर ग्रुप से संबंध हैं।

पोस्ट में उन्होंने लिखा कि मनकीरत औलख बार-बार बच नहीं सकते। धमकी मिलने के बाद मनकीरत औलख ने मोहाली के एस.एस.पी. को शिकायत की थी और पुलिस से भी सुरक्षा की मांग भी की थी। बता दें बंबीहा ग्रुप का कहना है कि मनकीरत औलाख भड़काऊ  गाने गाता है। उसके द्वारा बार-बार गानों में हथियारो का जिक्र किया जाता है जिसके चलते उन्होंने मनकीरत औलाख को धमकी दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News