दिल्ली किसान मोर्चे से लौटे बरनाला के किसान ने लगाया फंदा, मौत
punjabkesari.in Monday, Jan 11, 2021 - 06:02 PM (IST)

बरनालाः जिले के धौला गांव के एक किसान ने कल रात भैंसों के तबेले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आज यहां प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान निर्मल सिंह (45)के रूप में की गई है। वह कल शाम को ही दिल्ली किसान मोर्चे से लौटा था।
उसकी डयूटी आंदोलनकारी किसानों के लिए सामान पहुंचाने की लगी हुई थी। वह गांव से राशन ले जाता था। वह पंद्रह दिन के बाद लौटा था। रात को उसने यह जघन्य कदम उठाया। उसके परिवार में पत्नी तथा दो बच्चे हैं। उस पर पांच लाख का कर्ज था।पुलिस मामले की जांच कर रही है।