लुधियाना पुलिस कमिश्नर दफ्तर का घेराव, मुख्य मार्ग जाम

punjabkesari.in Monday, Feb 09, 2026 - 02:28 PM (IST)

लुधियाना (राज): बाथ कैस्टल गोलीकांड के आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी न होने से गुस्साए पीड़ित परिवारों का सब्र आज जवाब दे गया। इंसाफ की गुहार लेकर परिजनों ने भारी संख्या में एकत्रित होकर पुलिस कमिश्नर ऑफिस का घेराव किया और मुख्य सड़क पर जाम कर दिया। इस दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई, जिससे पूरे इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।

PunjabKesari

धरने पर बैठे परिजनों का सीधा आरोप है कि गोलीकांड को अंजाम देने वाले आरोपी आज भी बेखौफ बाहर घूम रहे हैं, लेकिन पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है। परिजनों ने कहा, "हमारे घर के चिराग बुझ गए, लेकिन पुलिस आरोपियों को पकड़ने के बजाय गहरी नींद सो रही है।" वहीं, महानगर में 'ऑपरेशन प्रहार-2' के दावों के बीच पुलिस कमिश्नर दफ्तर के बाहर लगा यह जाम प्रशासन की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े कर रहा है। पीड़ित परिवार का साफ कहना है कि जब तक मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती और उन्हें सख्त सजा नहीं मिलती, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है और प्रदर्शनकारियों को समझाने की कोशिश की जा रही है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News