लुधियाना में पुलिस की कार्रवाई, नशे का सेवन कर रहे 4 आरोपी गिरफ्तार
punjabkesari.in Tuesday, Feb 03, 2026 - 12:28 PM (IST)
लुधियाना (अनिल): थाना लाडोवाल की पुलिस ने नशे का सेवन करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार करके आरोपियों के खिलाफ थाना लाडोवाल में एनडीपीएस एक्ट के अधीन मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी हवलदार हरदीप सिंह ने बताया कि पुलिस को मुखबिर खास ने सूचना दी की चीमा हॉस्पिटल हंबडा के पास एक खाली प्लाट में बैठे चार युवक नशे का सेवन कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर जाकर छापामारी की गई। यहां पर पुलिस ने नशे का सेवन कर रहे चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनकी पहचान हार्दिक वासी फगवाड़ा, वरुण वासी गोरिया, सुखविंदर पाल सिंह सोनू वासी कुतबेवाल अराईया और जितेंद्र कुमार वासी गना पिंड फिलोर के रूप में की गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

