लुधियाना से जालंधर जाने वाला Highway बंद! 4 किलोमीटर तक लंबा जाम

punjabkesari.in Tuesday, Apr 07, 2026 - 03:11 PM (IST)

लुधियाना (अनिल): लुधियाना से जालंधर जाने वाले नेशनल हाईवे पर एक ट्रक के पलटने से भारी ट्रैफिक जाम लग गया। हादसे के कारण करीब 4 किलोमीटर तक लंबी वाहनों की कतारें लग गईं, जिससे राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

PunjabKesari

ट्रक का संतुलन बिगड़ने से हाईवे पर पलटा
जानकारी के अनुसार, ट्रक लुधियाना से फिल्लौर की ओर सीमेंट का घोल लेकर जा रहा था। इसी दौरान एक कार चालक ने अचानक ओवरटेक करते हुए ब्रेक लगा दी। कार को बचाने के प्रयास में ट्रक चालक ने नियंत्रण खो दिया और ट्रक हाईवे पर ही पलट गया। हादसे में ट्रक चालक को मामूली चोटें आई हैं।

जाम खुलवाने का किया जा रहा प्रयास
घटना की सूचना मिलते ही थाना लाडोवाल की पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभालना शुरू किया। ट्रक को सीधा करने के लिए क्रेन मंगवाई गई है। पुलिस द्वारा ट्रैफिक को सुचारू करने के प्रयास जारी हैं और जाम को जल्द से जल्द खुलवाने की कोशिश की जा रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News