गणतंत्र दिवस पर नगर निगम लुधियाना की नई कमिश्नर गायब! हर तरफ हो रही चर्चा

punjabkesari.in Monday, Jan 26, 2026 - 10:56 AM (IST)

लुधियाना (हितेश) : पंजाब सरकार की ओर से 21 जनवरी को 26 आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए थे। इन तबादलों में लुधियाना नगर निगम के कमिश्नर को भी बदल दिया गया। आदेशों के तहत लुधियाना नगर निगम के तत्कालीन कमिश्नर आदित्य को डिप्टी कमिश्नर रोपड़ नियुक्त किया गया, जबकि उनकी जगह पुड्डा की चीफ नीरू कत्याल को लुधियाना नगर निगम का नया कमिश्नर लगाया गया।

Neeru Katyal

पूर्व कमिश्नर आदित्य ने 23 जनवरी को अपना चार्ज छोड़ दिया था और 24 जनवरी को डीसी रोपड़ के रूप में कार्यभार संभाल लिया। वहीं, नई नगर निगम कमिश्नर नीरू कत्याल ने अब तक लुधियाना में ज्वाइन नहीं किया है।  इसके चलते 26 जनवरी को नगर निगम लुधियाना में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में कमिश्नर गायब रहीं।

यह पहली बार देखा गया कि नगर निगम के गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में कमिश्नर की अनुपस्थिति में मेयर के साथ एडिशनल कमिश्नर परमदीप सिंह ने कमिश्नर की जिम्मेदारी निभाई। आमतौर पर नगर निगम के कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद कमिश्नर जिला प्रशासन की ओर से आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होते हैं, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो सका।

सूत्रों के अनुसार, नई नगर निगम कमिश्नर नीरू कत्याल द्वारा ट्रांसफर के पांच दिन बाद भी ज्वाइन न करने को लेकर प्रशासनिक हलकों में चर्चा बनी हुई है। हालांकि बताया जा रहा है कि नीरू कत्याल मंगलवार, 27 जनवरी को लुधियाना में अपना कार्यभार संभाल सकती हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News