पहली बार मीडिया के सामने आई थानेदार की हवस का शिकार पीड़िता, रखी ये मांग

punjabkesari.in Friday, May 14, 2021 - 05:49 PM (IST)

बठिंडा: ए.एस.आई. बलात्कार मामले की शिकार पीड़ित महिला ने पहली बार मीडिया के सामने आकर बड़ा बयान दिया। भाजपा के पंजाब सचिव के साथ यहां प्रैस कांफ्रैंस करते हुए पीड़िता ने कहा कि बलात्कारी ए.एस.आई पर कार्रवाई करते हुए उसे बर्खास्त किया गया है। उससे वह संतुष्ट नहीं हैं, क्योंकि जो उसके बेटे को गिरफ्तार करके  उससे लाखों रुपए वसूले गए थे उसके खिलाफ भी सख़्त कार्रवाई की जाए। 

PunjabKesari

वहीं भाजपा के पंजाब सचिव ने मामले में दोषी पुलिस कर्मचारियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई न होने पर आने वाले सोमवार को बठिंडा पूर्ण तौर पर बंद करने की प्रशासन को चेतावनी दी है। साथ ही उन्होंने कहा कि  पुलिस प्रशासन की तरफ से अब पीड़िता की कोई सुनवाई नहीं की जा रही है बल्कि पुलिस की तरफ से कहा जा रहा है कि जो कार्रवाई करनी वे कर चुके है,अब कोई कार्रवाई नहीं होगी लेकिन पीड़िता को इंसाफ़ उस समय मिलेगा जब उसके बेटे को रिहा करके प्रशासन उन्हें दूसरे पुलिस कर्मचारियों पर भी सख़्त कार्रवाई करे, जिनकी तरफ से पीड़िता से पैसे वसूल कर उसके बेटे के खिलाफ झूठा केस दर्ज किया गया था। 

क्या है मामला 
घटना बठिंडा जिले के गांव बाठ की है, जहां एक विधवा के साथ रेप कर रहे सी.आई.ए. स्टाफ के ए. एस. आई. को लोगों ने रंगे हाथों काबू कर नथाना पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़िता ने बताया कि कुछ दिन पहले उसके बेटे के खिलाफ पुलिस ने नशा तस्करी का झूठा केस दर्ज किया था। उक्त ए.एस. आई. उसके  बेटे को बचाने के लिए लगातार उसे ब्लैकमेल कर रहा था। दो दिन पहले ए. एस. आई. ने उसे आदेश अस्पताल नज़दीक बुलाकर उसके साथ कार में रेप किया। इसके बाद वह उसके घर आने की ज़िद्द करने लगा। इसके बाद पीड़िता ने अपने परिवार और गांव के लोगों को दास्तां सुनाई, जिसके बाद गांव वासियों ने फ़ैसला किया कि उक्त ए.एस. आई. को रंगे हाथों पकड़ा जाए क्योंकि यदि वह पुलिस को शिकायत देंगे तो उन की कोई सुनवाई नहीं होगी। जिसके के बाद सभी ने योजनाबद्ध तरीके से ए.एस. आई. को पकड़ लिया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News