पंजाब सरकार की शिक्षा क्रांति पर सवाल, बच्चों के पेपर में बड़ी चूक आई सामने
punjabkesari.in Friday, Feb 20, 2026 - 04:04 PM (IST)
दोराहा : पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड पेपर्स के दौरान अक्सर सुर्खियों में रहता है और पंजाब सरकार की शिक्षा क्रांति की उस समय हवा निकल गई जब आज आठवीं क्लास के साइंस के पेपर में 15 नंबर का पेपर पंजाबी मीडियम में नहीं छपा और इसके अलावा एक नंबर वाले प्रश्नों में पहले प्रश्न के चार ऑप्शन में से एक ऑप्शन की स्पेलिंग गलत छापे गए, जैसे "छटना को छड़ना शब्द छाया गया है, जिससे एग्जाम देने वालों को मानसिक परेशानी से गुजरना पड़ा। कई बच्चों ने 15 नंबर का पेपर छोड़ दिया, क्योंकि जब पेपर छपा ही नहीं तो बच्चों का क्या कसूर। बी.एड टीचर्स फ्रंट के स्टेट फाइनेंस सेक्रेटरी बिक्रमजीत सिंह कद्दों ने बोर्ड से मांग की कि बच्चों को 16 नंबर का ग्रेस दिया जाए ताकि बच्चों के साथ इंसाफ हो सके।














अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

