TET विवाद: शिक्षा विभाग के फैसलों के खिलाफ डी.टी.एफ. खोलेगी मोर्चा,  फूंकेंगे पंजाब सरकार की अर्थी

punjabkesari.in Tuesday, Mar 31, 2026 - 09:05 PM (IST)

लुधियाना (विक्की) : डेमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट (डी.टी.एफ.) पंजाब ने टीईटी के खिलाफ संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया है। डी.टी.एफ.  के जिला अध्यक्ष दलजीत सिंह समराला ने बताया कि प्रदेश कमेटी की ऑनलाइन मीटिंग में जबरन थोपे गए टी.ई.टी. के मसले पर पंजाब सरकार के रवैये की सख्त निंदा की गई।

जिला जनरल सचिव हरजीत सिंह सुधार ने कहा कि शिक्षा मंत्री ने मीटिंगों में वादा किया था कि टी.ई.टी. फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में रिव्यू पिटीशन डाली जाएगी और विधानसभा में अध्यापकों के पक्ष में बिल पास किया जाएगा। इसके विपरीत शिक्षा विभाग द्वारा अध्यापकों की सुरक्षा करने वाले 2017 के नोटिफिकेशन को रद्द करना और हाई कोर्ट में शिक्षा विभाग के डायरेक्टर द्वारा हलफनामा देना कि बिना टी.ई.टी. पास किए प्रमोशन नहीं होगी, सरकार की वादाखिलाफी को दर्शाता है।

सीनियर उपाध्यक्ष दविंदर सिंह सिद्धू, उपाध्यक्ष गुरदीप सिंह हेरां, संयुक्त सचिव गुरप्रीत सिंह खन्ना, वित्त सचिव गुरबचन सिंह खन्ना और प्रेस सचिव होशियार सिंह ने बताया कि 14 अध्यापक जत्थेबंदियों द्वारा टी.ई.टी. के खिलाफ 6 और 7 अप्रैल को जिला स्तर पर सरकार की अर्थी फूंकी जाएगी, जिसमें डी.टी.एफ. पंजाब भरपूर शिरकत करेगा। इसके बाद अन्य जत्थेबंदियों के साथ विचार करके राज्य स्तरीय प्रोग्राम की घोषणा की जाएगी। जत्थेबंदी ने विश्वास दिलाया कि जबरन थोपे टी.ई.टी. के कारण किसी भी अध्यापक की नौकरी या प्रमोशन पर आंच नहीं आने दी जाएगी।

इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष खन्ना हरपिंदर शाही, ब्लॉक अध्यक्ष समराला जसकरन सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष दोराहा अमनदीप सिंह, हरदीप सिंह ब्लॉक अध्यक्ष सिद्धवां बेट, लाल सिंह ब्लॉक अध्यक्ष मांगट, ब्लॉक अध्यक्ष लुधियाना अरविंदर भंगू, ब्लॉक अध्यक्ष माछीवाड़ा साहिब राजिंदर सिंह, गुरप्रीत माही, परमजीत सिंह ब्लॉक सचिव खन्ना, जगविंदर सिंह अकालगढ़, सुखमिंदर सिंह अकालगढ़, बलजीत सिंह माछीवाड़ा, राजिंदर सिंह और जसवीर सिंह समराला उपस्थित थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News